चिकित्सक के जन्मदिन पर 50 लोगों ने किया रक्तदान

चिकित्सक के जन्मदिन पर 50 लोगों ने किया रक्तदान

वाराणसी/पिंडरा।कोई अपने जन्मदिन पर पौधरोपण तो कोई गरीबों में फल वितरण कर जन्मदिन मनाता है लेकिन फुलपुर के डॉक्टर रंगनाथ दुबे ने अपने 56वे जन्मदिन पर लोगों के जीवन रक्षा का संकल्प लिया और ब्लड डोनेशन शिविर का आयोजन कर 50 यूनिट रक्तदान करा कर एक संदेश दिया।

 अभ्युदय सेवा समिति के सहयोग से मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के चिकित्सकों के द्वारा अनमोल पाली क्लिनिक फूलपुर परिसर लगाए गए ब्लड डोनेशन कैम्प में सुबह 11 बजे से ढाई बजे तक 50 यूनिट ब्लड का डोनेशन युवाओं द्वारा किया है। चिकित्सक दम्पति डॉ रंगनाथ दुबे व डॉ संगीता दुबे ने कहाकि जीवन को बचाना हम चिकित्सको को लक्ष्य रहता है लेकिन उसके आड़े रक्त की समस्या आती है। जिसे दूर करने के लिए यह संकल्प लिया। लगातार तीसरी बार यह ब्लड डोनेशन कैम्प लगाया गया। इस दौरान फुलपुर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह,शैलेश मिश्रा, एडवोकेट राकेश मिश्रा,अमिताभ दुबे,अनुपम सिंह, सिन्टू पांडे, नीरज सिंह, शिवा सिंह, समिति के अध्यक्ष सुनील पाल,विवेक गुप्ता, विशाल गुप्ता, राहुल सोनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस दौरान रक्तदान शिविर के माध्यम से समाज में रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने का भी प्रयास किया गया।

Related post

उपनिरीक्षक विवेक सिंह ने 25 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार

उपनिरीक्षक विवेक सिंह ने 25 हजार के इनामी को…

  सिगरा पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है वाराणसी। फर्जी दस्तावेज बनाकर L&T फाइनेंस से…
एक्सट्रीम मार्शल आर्ट्स इंडिया की नई शाखा का भव्य शुभारंभ

एक्सट्रीम मार्शल आर्ट्स इंडिया की नई शाखा का भव्य…

एक्सट्रीम मार्शल आर्ट्स इंडिया की नई शाखा का भव्य शुभारंभ दिनांक 12/05/2026 को शिहान अख्तर के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।…
एयरटेल ने यूपी ईस्ट में 4300 से अधिक नई 5जी साइट्स के साथ अपने नेटवर्क का विस्तार किया    399 के रिचार्ज पैक में 28 दिनों के लिए पूरी तरह अनलिमिटेड 4जी और 5जी डेटा प्लान

एयरटेल ने यूपी ईस्ट में 4300 से अधिक नई…

लखनऊ: भारत की अग्रणी टेलीकॉम सर्विस प्रदाता कंपनियों में से एक भारती एयरटेल ने आज घोषणा की है कि उसने पिछले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *