जांच में सहयोग करूंगा, भागूंगा नहीं : अविमुक्तेश्वरानंद

जांच में सहयोग करूंगा, भागूंगा नहीं : अविमुक्तेश्वरानंद

 

वाराणसी (जागरुक एक्सप्रेस)। ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि अगर मेरे ऊपर कोई आरोप लगा है तो पुलिस इसकी जांच करवाए, हम पूरा सहयोग करने को तैयार हैं, ताकि जल्दी से मेरे ऊपर लगे कलंक का निस्तारण हो सके। कहा कि कहानी गढ़कर मेरे ऊपर झूठा आरोप लगाया गया है। सोमवार को श्रीविद्या मठ में मीडिया से बातचीत में कहा कि जनता को उत्तर प्रदेश पुलिस पर विश्वास नहीं हैं, मेरे ऊपर लगे आरोपों की जांच उन प्रदेशों की पुलिस से कराई जाए, जो गैर भाजपा सरकार की हो। गिरफ्तारी को लेकर कहा कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस के पास कोई साक्ष्य नहीं है। क्योंकि इसके सभी आरोप झूठे हैं। कहा कि माघ मेले में तमाम सीसीटीवी लगे थे। उसकी जांच की जाए। कैमरा के जद में सब कुछ होगा, जो भी घटनाएं हुई होगी, वह प्रकाश में आ जाएगा। शकराचार्य पर प्रयागराज माघ मेले में यौन शोषण के आरोप में वहां की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का पूरा सहयोग करूंगा कहा कि गिरफ्तारी का प्रश्न नहीं बनता है लेकिन गिरफ्तारी होगी तो उसके लिए भी तैयार हूं। गिरफ्तारी जो घटना हुई है उसका एविडेंस सुरक्षित रखने के दृष्टि से हो सकती है। लेकिन शिकायतकर्ता की ओर से इतने दिन बिता दिए गए हैं, हम कहीं भागे नहीं जा रहे हैं। इसलिए गिरफ्तारी का प्रश्न नहीं है। उसके बाद भी गिरफ्तारी होती है तो कालनेमि चाहता है कि समाज के सामने हमे दोषी सिद्ध किया जाए। कहा कि पुलिस का पूरा सहयोग करूंगा। पुलिस का कोई विरोध नहीं करेंगे।

शाहजहांपुर निवासी पत्रकार रमाशंकर दीक्षित ने आज सायं केदारघाट स्थित श्रीविद्या मठ में आकर पत्रकारों के समक्ष यह बताया कि हिस्ट्रीशीटर आशुतोष पाण्डेय ने अपने सहयोगी के माध्यम से फोन पर वार्ता करते हुए कहा कि तुम शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगा दो कि वो बद्रीनाथ में हमारी छोटी बच्ची के साथ यौन शोषण किए थे और हम तुम्हारा आर्थिक सहयोग करेंगे।

Related post

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…
भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी पोस्टपेड रोज़मर्रा की नेटवर्क जाम की चुनौतियों को हल है

भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी…

  वाराणसी::एयरटेल के ग्राहकों को ईमेल किए गए एक पत्र में, भारती एयरटेल इंडिया के एमडी और सीईओ शाश्वत शर्मा ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *