डीएम की अध्यक्षता में हुई वृक्षारोपण, गंगा समिति की बैठक

डीएम की अध्यक्षता में हुई वृक्षारोपण, गंगा समिति की बैठक

वाराणसी (जागरुक एक्सप्रेस)। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, पर्यावरण समिति एवं गंगा समिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इसमें वृक्षारोपण जन अभियान-2026 के तहत इस वर्ष होने वाले वृक्षारोपण के तैयारियों को लेकर सभी विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएफओ ने बताया कि यह इस साल 1533249 वृक्षारोपण का लक्ष्य जिले के लिए निर्धारित किया गया। इसमें वन विभाग सहित ग्राम विकास विभाग, कृषि, पीडब्ल्यूडी विभाग, जल शक्ति विभाग, ग्राम पंचायत, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उच्च शिक्षा विभाग के अलावा अन्य विभागों के द्वारा वृक्षारोपण का कार्य बृहद पैमाने पर किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग अपने लक्ष्य के अनुरूप स्थलों को चिह्नित कर लें, ताकि इस अभियान को सफल बनाया जा सके। जिलाधिकारी पिछले साल हुए वृक्षारोपण में वृक्षों के कम सर्वाइवल पर चिंता व्यक्त किया। उन्होंने वृक्षों के सर्वाइवल दर बढ़ाने के लिए बेहतर प्रबंध पर जोर दिया। कहा कि वृक्षारोपण के उपरांत वृक्षों की सुरक्षा, सिंचाई और सरंक्षण की उचित व्यवस्था हो तथा समय से वृक्षारोपण का शत प्रतिशत जियो टैगिंग किया जाए। इसके अलावा जिलाधिकारी द्वारा पर्यावरण समिति और गंगा समिति की समीक्षा बैठक में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर वन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Related post

चेतगंज पुलिस की कार्रवाई, प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद

चेतगंज पुलिस की कार्रवाई, प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद

  वाराणसी। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ चेतगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मांझा बरामद किया। थाना प्रभारी पवन पांडेय और…
नवरात्रि पर शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

नवरात्रि पर शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

  वाराणसी। आगामी नवरात्रि पर्व पर शैलपुत्री मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व सुगम दर्शन-पूजन तथा यातायात…
नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने वाले को सोनिया से सिगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने…

  वाराणसी। बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़िता से करीब छह लाख रुपये ठगने और कूटरचित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *