स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अजय राय

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अजय राय

 

 

वाराणसी (जागरुक एक्सप्रेस)। केदार घाट पर स्थित विद्या मठ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मिलने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मंगलवार को पहुंचे। इस दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि हमारे पास एक तस्वीर आई है, जिसमें शिकायतकर्ता और जांच करने वाले अधिकारी एक साथ केक काट रहे हैं और उत्सव मना रहे हैं। कहा कि तस्वीर को लेकर लोगों का कहना है कि शिकायतकर्ता और जांच करने वाले अधिकारी पहले से मिले हैं। ऐसे में ये गठजोड़ कैसे न्याय होने देगा। इसलिए इनसे न्याय की उम्मीद नहीं है, ऐसा लोग कह रहे हैं। कानून का दुरुपयोग हो रहा है। झूठ की उम्र ज्यादा नहीं होती है। एक न एक दिन झूठ का खुलासा होगा ही।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के मठ पहुंचने के सवाल पर अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि वे काफी समय से मठ से जुड़े हुए हैं। जब गंगा जी का आंदोलन हमने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ किया था, तब भी अजय राय पार्टी में रहते हुए भी हमारे आंदोलन के साथ थे। वे प्रयागराज में भी मिलने गए थे। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सरकार सुनियोजित साजिश के तहत शंकराचार्य को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। शंकराचार्य का अपमान पूरे सनातन धर्म का अपमान है। हम काशीवासी उनके साथ डटकर खड़े हैं। उनका अपमान हम सब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर प्रयागराज माघ मेले में यौन शोषण के आरोप में वहां की पुलिस ने पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। इसी बीच श्री विद्या मठ पर शंकराचार्य से मुलाकात करने के लिए कई दिग्गज पहुंच रहे हैं। वहीं शंकराचार्य के गिरफ्तारी की चर्चा भी हो रही।

Related post

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…
भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी पोस्टपेड रोज़मर्रा की नेटवर्क जाम की चुनौतियों को हल है

भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी…

  वाराणसी::एयरटेल के ग्राहकों को ईमेल किए गए एक पत्र में, भारती एयरटेल इंडिया के एमडी और सीईओ शाश्वत शर्मा ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *