रामनगर पीएसी 36 वीं वाहिनी में श्रेष्ठ बाढ़ राहत दल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

रामनगर पीएसी 36 वीं वाहिनी में श्रेष्ठ बाढ़ राहत दल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 

वाराणसी — पीएसी स्थापना दिवस- 2025 के अवसर पर प्रदेश की श्रेष्ठ बाढ़ राहत दल चयन प्रतियोगिता के क्रम में जोन स्तर पर बुधवार को श्रेष्ठ बाढ़ राहत दल चयन प्रतियोगिता का पीएसी 36 वीं रामनगर मे आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी अनुभाग मनोज कुमार सोनकर(आईपीएस), एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में समिति के सदस्य राजेश कुमार श्रीवास्तव (आईपीएस) सेना नायक 42 वीं बटालियन, प्रतिमा सिंह सहायक सेनानायक 12 वीं बटालियन उपस्थित रहे।पीएसी 36 वीं वाहिनी के सेनानायक डा.अनिल कुमार पाण्डेय (आईपीएस) द्वारा सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वाहिनी के बाढ़ राहत दल द्वारा बाढ़ राहत उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।इस आयोजित प्रदर्शनी में डीआईजी द्वारा समिति के सदस्यों से स्कूबा डाइविंग किट कम्युनिकेशन सिस्टम समेत प्रत्येक बाढ़ राहत दल उपकरणों के प्रयोग के बारे में बारी-बारी से जवानों से पूछा गया। जवानों द्वारा उपकरणों के प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। जवानों द्वारा पानी में डूबते हुए को बचाव के तरीके एवं प्राथमिक उपचार, फेफड़ों से पानी निकालना, सीपीआर के बारे में डिमांस्ट्रेशन दिया गया। बाढ़ राहत दल के कर्मियों द्वारा महाकुंभ प्रयागराज समेत 2024- 25 में ड्यूटी के दौरान डूबते हुए लोगों की जान बचाने के संबंध में एवं सराहनीय कार्यों के बारे में प्रोजेक्टर पर पीपीटी (पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन) प्रस्तुत किया गया। समिति के सदस्यों द्वारा सराहनीय कार्यों को देखकर काफी प्रशंसा की गई। इस अवसर पर राजेश कुमार सहायक सेनानायक, कैलाश नाथ यादव शिविर पाल, अजीत प्रताप सिंह दलनायक बाढ़ राहत दल, सुरेंद्र कुमार सूबेदार मेजर समेत बाढ़ राहत दल के समस्त कर्मी उपस्थित रहे।

Related post

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…
भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी पोस्टपेड रोज़मर्रा की नेटवर्क जाम की चुनौतियों को हल है

भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी…

  वाराणसी::एयरटेल के ग्राहकों को ईमेल किए गए एक पत्र में, भारती एयरटेल इंडिया के एमडी और सीईओ शाश्वत शर्मा ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *