पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने छठ पर्व के दृष्टिगत गंगा घाटों काकिया गया निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश 

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने छठ पर्व के दृष्टिगत गंगा घाटों काकिया गया निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश 

 

वाराणसी । पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट मोहित अग्रवाल द्वारा रविवार को छठ पर्व के दृष्टिगत गंगा घाटों का व्यापक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया गया। उन्होंने नमो घाट, अस्सी घाट से रविदास घाट तक पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की तथा श्रद्धालुओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। पुलिस आयुक्त ने बताया कि “श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम यातायात हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”, जिसके तहत गंगा घाटों पर एनडीआरएफ, जल पुलिस, पीएसी व गोताखोरों की तैनाती की गई है। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा हेतु सादे वस्त्रों में महिला व पुरुष पुलिसकर्मी तथा एण्टीरोमियो टीमें भी सक्रिय रहेंगी। गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए वाटर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है, घाटों पर ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों से सतत निगरानी रखी जा रही है। सुगम यातायात के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान, नो-एण्ट्री व अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पुलिस आयुक्त ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता, सहयोग और सेवा भाव के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी वाराणसी श्री सत्येन्द्र कुमार, पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री गौरव बंशवाल, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री सरवणन टी., एडीएम सिटी, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात श्री अंशुमान मिश्रा सहित सम्बन्धित सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी व अन्य पुलिस बल उपस्थित रहे ।

Related post

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने वाले को सोनिया से सिगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने…

  वाराणसी। बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़िता से करीब छह लाख रुपये ठगने और कूटरचित…
पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *