XTREME MARTIAL ARTS की बेल्ट परीक्षा में 164 में से 151 खिलाड़ी हुए सफल

XTREME MARTIAL ARTS की बेल्ट परीक्षा में 164 में से 151 खिलाड़ी हुए सफल

वाराणसी।
XTREME MARTIAL ARTS उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित बेल्ट परीक्षा का आयोजन वाराणसी कैंटोनमेंट स्कूल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस परीक्षा में कुल 164 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से 151 खिलाड़ियों को सफलता प्राप्त हुई। परीक्षा संस्था के मुख्य प्रशिक्षक सेंसई मिथुन कन्नौजिया के मार्गदर्शन एवं देखरेख में संपन्न कराई गई।

इस बेल्ट परीक्षा में उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़, गाजीपुर, भदोही और चंदौली जिलों से भी खिलाड़ियों ने सहभागिता की, जिससे प्रतियोगिता का स्तर काफी प्रभावशाली और प्रतिस्पर्धात्मक रहा।

परीक्षा में मुख्य परीक्षक के रूप में सेंसई अरविंद मौर्य और सेंसई आदर्श शुक्ला उपस्थित रहे। वहीं अन्य परीक्षकों में सेंसई निखिल शर्मा, सेंसई किशन कुमार,सेम्पई विकास श्रीवास्तव, सेम्पई वैशाली राय, रूचि उपाध्याय, सेम्पई जागृती पाण्डेय,सेम्पई विमलेश रंजन, सेम्पई चंद्रसेन चौहान और सेम्पई अभिषेक सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ब्लैक बेल्ट श्रेणी में अंशिका सिंह ने सफलता प्राप्त कर संस्था और जिले का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर संस्था के जनरल सेक्रेटरी सेंसई शुभम कन्नौजिया ने बताया कि सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन अत्यंत अनुशासित और सराहनीय रहा। उन्होंने सफल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related post

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने वाले को सोनिया से सिगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने…

  वाराणसी। बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़िता से करीब छह लाख रुपये ठगने और कूटरचित…
पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *