टी.बी. मुक्त भारत अभियान में डॉ. स्वर्णलता सिंह का सराहनीय योगदान

टी.बी. मुक्त भारत अभियान में डॉ. स्वर्णलता सिंह का सराहनीय योगदान

 

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टी.बी. मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में अनुराग मातृ सदन की प्रबंधक डॉ. स्वर्णलता सिंह लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। अपने पैतृक गांव पिलखीनी (रोहनियां) में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि जैसे भारत ने पोलियो पर विजय प्राप्त की, वैसे ही अब टी.बी. को भी जड़ से मिटाना है।

डॉ. स्वर्णलता सिंह ने बताया कि वे तीस टी.बी. रोगियों को ‘निक्षय मित्र’ के रूप में पोषण पोटली प्रदान कर रही हैं, जिससे उनके परिवार भी सक्षम और स्वस्थ बन सकें। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा और अन्नदान सबसे बड़ी मानवसेवा है। कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पीयूष राय मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर, कुपोषित बच्चों को अन्न वितरण, कन्याओं की शिक्षा व विवाह में सहयोग, और प्रशिक्षण सामग्री वितरण किया गया।

डॉ. स्वर्णलता ने बताया कि वे पिछले दस वर्षों से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, कुपोषण मुक्त भारत और मिशन शक्ति जैसे अभियानों से जुड़ी हैं। पूर्व में वे राजकीय महिला चिकित्सालय, कबीरचौरा में कार्यरत रहीं और परिवार नियोजन में उत्कृष्ट योगदान के लिए दो बार गोल्ड मेडल व प्रशंसा पत्र से सम्मानित हो चुकी हैं।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रीति मौर्या और डॉ. फरहीन नाज ने किया। इस अवसर पर डॉ. पीयूष राय, डॉ. रामबली सिंह, डॉ. शांति गुप्ता, डॉ. ज्योति कुशवाहा, श्री पी.एन. सिंह सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related post

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…
भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी पोस्टपेड रोज़मर्रा की नेटवर्क जाम की चुनौतियों को हल है

भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी…

  वाराणसी::एयरटेल के ग्राहकों को ईमेल किए गए एक पत्र में, भारती एयरटेल इंडिया के एमडी और सीईओ शाश्वत शर्मा ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *