फ्रूट डिज़ाइन वाली मिठाइयों ने खींचा ध्यान, बसंत बहार मिष्ठान भंडार बना आकर्षण का केंद्र

फ्रूट डिज़ाइन वाली मिठाइयों ने खींचा ध्यान, बसंत बहार मिष्ठान भंडार बना आकर्षण का केंद्र

 

वाराणसी। दीपावली पर्व के आगमन के साथ ही बनारस के बाजार रोशनी और स्वाद से सराबोर हो उठे हैं। शहर के नामचीन मिष्ठान भंडारों में मिठाइयों की जगमगाहट देखते ही बनती है। लहुराबीर स्थित प्रसिद्ध बसंत बहार मिष्ठान भंडार इस बार खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां तरह-तरह की फ्रूट डिज़ाइन वाली मिठाइयां ग्राहकों को अपनी ओर खींच रही हैं।

दुकान के अधिष्ठाता शुभम यादव और प्रकाश चंद्र यादव ने बताया कि दीपावली को देखते हुए काजू, बादाम, पिस्ता और सूखे मेवों से बनी विशेष मिठाइयां तैयार की गई हैं। इस वर्ष कई नए स्वाद और डिज़ाइन पेश किए गए हैं, जिनमें कुछ मिठाइयां असली फलों की तरह नजर आती हैं। सभी उत्पाद शुद्ध सामग्री और अनुभवी कारीगरों द्वारा तैयार किए गए हैं ताकि ग्राहकों को स्वाद और गुणवत्ता का सर्वोत्तम अनुभव मिल सके।

उन्होंने ग्राहकों से अपील की कि बाजार में मिलावटी मिठाइयों की बिक्री को देखते हुए खरीदारी से पहले उसकी गुणवत्ता अवश्य जांच लें, ताकि त्यौहार की मिठास बनी रहे। इस दीपावली पर बसंत बहार की खास फ्रूट मिठाइयां न केवल स्वाद में लाजवाब हैं बल्कि अपने आकर्षक रंगों और सुंदर डिजाइनों से लोगों को खूब लुभा रही हैं। दुकान पर ग्राहकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है और हर कोई इन मिठाइयों को अपने घर की मिठास बढ़ाने के लिए उत्साहित है।

Related post

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने वाले को सोनिया से सिगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने…

  वाराणसी। बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़िता से करीब छह लाख रुपये ठगने और कूटरचित…
पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *