बम विस्फोट कांड की 17 वीं बरसी पर वकीलों ने दी श्रद्धांजलि

बम विस्फोट कांड की 17 वीं बरसी पर वकीलों ने दी श्रद्धांजलि

 

 

वाराणसी। कचहरी परिसर में 17 साल पूर्व हुए सीरियल बम ब्लास्ट में मारे गए अधिवक्ताओं तथा वादकारियों को अधिवक्ताओं ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। अधिवक्ताओं ने विस्फोट स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा मोमबत्ती जलाकर दिवंगतों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। साथ ही घटना के विरोध में पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे।

बता दें कि 23 नवंबर 2007 को कचहरी परिसर में सीरियल बम ब्लास्ट हुआ था। इस घटना में तीन अधिवक्ताओं भोला सिंह, बह्म प्रकाश शर्मा व बुद्धिराज वर्मा समेत नौ लोगों की मौत हो गई थी जबकि 50 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए थे। दुःखद पहलू यह है कि इस आतंकी घटना को बीते 16 वर्ष हो गए लेकिन आज तक न तो वारदात में शामिल किसी की गिरफ्तारी ही हुई और न ही घटना का खुलासा ही हुआ। श्रद्धांजलि देने वालों में सेंट्रल बार अध्यक्ष मुरलीधर सिंह, महामंत्री सुरेंद्र नाथ पांडेय, पूर्व अध्यक्ष राजेश मिश्र, मंगलेश दूबे, अरविंद कुमार राय, सतीश तिवारी, शशिकांत दूबे, शशांक श्रीवास्तव, सुधांशु मिश्र आदि अधिवक्ता मौजूद थे।

Related post

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने वाले को सोनिया से सिगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने…

  वाराणसी। बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़िता से करीब छह लाख रुपये ठगने और कूटरचित…
पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *