डायट वाराणसी में आईसीटी पुरस्कार प्रतियोगिता संपन्न

डायट वाराणसी में आईसीटी पुरस्कार प्रतियोगिता संपन्न

 

वाराणसी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् लखनऊ के दिशा निर्देश के क्रम में जनपद वाराणसी में आईसीटी का कक्षा शिक्षण में प्रभावी प्रयोग करने वाले शिक्षकों हेतु आईसीटी प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस प्रतियोगिता में जनपद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक सम्मिलित हुए। प्रतियोगिता के महत्व के बारे में बोलते हुए डायट प्रवक्ता हरगोविंद पुरी ने कहा कि आईसीटी का उपयोग सीखने-सिखाने के उद्देश्यों से जुड़े होने चाहिए। यह शिक्षकों के व्यावसायिक एवं दक्षता विकास के लिए महत्वपूर्ण है। छात्रों के शिक्षण अधिगम में सुधार, सामुदायिक सहभागिता तथा विद्यालयों में शिक्षा की संपूर्ण गुणवत्ता में बढ़ोतरी हेतु आईसीटी का प्रयोग अत्यंत महत्वपूर्ण कारक है। शिक्षकों द्वारा विगत वर्षों में अपने विद्यालयों में किए गए प्रयासों की साक्ष्य सहित प्रस्तुतीकरण के आधार पर शिक्षकों का चयन किया गया। आईसीटी पुरस्कार प्रतियोगिता में महिला वर्ग में नीलम राय प्राथमिक विद्यालय मंडुवाडीह, काशी विद्यापीठ एवं पुरुष वर्ग में कमलकांत पुष्कर प्राथमिक विद्यालय घोघली, पिंडरा प्रथम स्थान पर चयनित हुए। यह राज्यस्तरीय पुरस्कार प्रतियोगिता नवंबर में लखनऊ में आयोजित होगी। प्रतियोगिता का संचालन डायट प्रवक्ता हरगोविंद पुरी ने किया। निर्णायक मंडल में डायट प्रवक्ता प्रिंस कुमार गुप्ता, विकास कुशवाहा एवं अनुराग सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related post

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने वाले को सोनिया से सिगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने…

  वाराणसी। बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़िता से करीब छह लाख रुपये ठगने और कूटरचित…
पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता समाज का आईना: डा॰ दयालु

पत्रकारिता ने हमेशा जनभावनाओं को स्वर दिया पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण वाराणसी। पत्रकारिता केवल…
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

4 जून से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित KIO National Karate Championship (Sub Junior, Cadet एवं Junior) में Xtreme…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *