एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में विमान यात्रियों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा – प्रिया सरोज

एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में विमान यात्रियों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा – प्रिया सरोज

 

  • इनफिनिटी केयर हॉस्पिटल के सहयोग से एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग में मेडिकल इंस्पेक्शन रूम का सांसद ने किया लोकार्पण 

 

वाराणसी । शुक्रवार को मछलीशहर की सांसद और हवाईअड्डा सलाहकार समिति की अध्यक्ष प्रिया सरोज ने वाराणसी एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग में मेडिकल इंस्पेक्शन रूम (एम आई रूम)का फीता काटकर लोकार्पण किया ।इस अवसर पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि एमआई रूम में आपात स्थिति में विमान यात्रियों के साथ ही एयरपोर्ट कर्मियों और आगंतुकों का उपचार किया जा सकेगा ।इसके अलावा एयरपोर्ट पर 24 घंटे एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध रहेगी ।इनफिनिटी केयर हॉस्पिटल एव एयरपोर्ट प्रशासन की यह पहल यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति एक महत्वपूर्ण कदम है ।

इस अवसर पर इनफिनिटी केयर हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ अभिषेक विक्रम सिंह ने बताया कि इस मेडिकल इंस्पेक्शन रूम में अत्याधुनिक मोबाइल वेंटिलेटर,ईसीजी मशीन,नेबुलाइजर मशीन,सक्शन मशीन है जिसकी मदद से हार्ट अटैक और सास की दिक्कत होने पर मरीज की जान बचाई जा सकती है ।इसके अलावा एक आईसीयू एंबुलेंस 24 घंटे एयरपोर्ट पर मौजूद रहेगी।

इस अवसर पर एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता,सीआईएसएफ की सीनियर कमांडेंट सुचिता सिंह,विवेक विक्रम सिंह,एमआई रूम संचालक डॉ सुजीत सिंह,डॉ पीयूष राय,डॉ प्रीतेश,महेंद्र कुमार,सूरज सरोज सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे ।

Related post

चेतगंज पुलिस की कार्रवाई, प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद

चेतगंज पुलिस की कार्रवाई, प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद

  वाराणसी। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ चेतगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मांझा बरामद किया। थाना प्रभारी पवन पांडेय और…
नवरात्रि पर शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

नवरात्रि पर शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

  वाराणसी। आगामी नवरात्रि पर्व पर शैलपुत्री मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व सुगम दर्शन-पूजन तथा यातायात…
नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने वाले को सोनिया से सिगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी करने…

  वाराणसी। बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़िता से करीब छह लाख रुपये ठगने और कूटरचित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *